Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

HSBC ने पाम कौर को नियुक्त किया CFO, 160 वर्षों में पहली बार महिला को मिला यह पद

short by तान्या झा / on Tuesday, 22 October, 2024
बैंकिंग दिग्गज एचएसबीसी होल्डिंग्स ने 60-वर्षीय पाम कौर को नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। गौरतलब है, कंपनी के 160 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला को सीएफओ का पद दिया गया है। लंदन में अपने पति के साथ रहने वालीं कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी (भारत) से बीकॉम और फाइनेंस में एमबीए किया।