छत्तीसगढ़ में एक दूल्हे ने 2 दुल्हनों के साथ लिए सात फेरे, वीडियो आया सामने
कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में एक दूल्हे ने 2 दुल्हनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज़ से शादी की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामे अग्नि के फेरे लेता नज़र आ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि दूल्हे व दोनों दुल्हनों के साथ तीनों परिवारों की रज़ामंदी से यह शादी हुई है।
read more at Instagram


