Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रंप के परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने पर रूसी MP ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारे पास भरमार है

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 2 August, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा रूस का ज़िक्र कर दो 'उचित' स्थानों पर परमाणु पनडुब्बियां तैनात किए जाने पर रूसी सांसद विक्टर वोदोलात्स्की ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दो पनडुब्बियों से निपटने के लिए रूस के पास समुद्र में पर्याप्त परमाणु पनडुब्बियां हैं। बकौल वोदोलात्स्की, तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाएं खत्म करने के लिए रूस-अमेरिका समझौता ज़रूरी है।