2020 में दहेज के चलते मौत, हिट ऐंड रन व अपहरण के सर्वाधिक केस यूपी में हुए दर्ज
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 2020 में दहेज के चलते मौत के सर्वाधिक 2,274 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। यूपी में हिट ऐंड रन के सर्वाधिक 13,862 मामले और अपहरण के सर्वाधिक 12,913 मामले भी रिपोर्ट हुए। वहीं, चिकित्सकीय लापरवाही से सर्वाधिक 29 मौतें भी यूपी में दर्ज हुईं।
read more at NCRB


