आमिर खान परफेक्शन के बोझ तले दब गए हैं: महेश भट्ट
फिल्ममेकर महेश भट्ट ने अभिनेता आमिर खान को लेकर कहा है कि वह परफेक्शन के बोझ की बीमारी से घिर गए हैं। उन्होंने कहा, "यह (दबाव) आपको और आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करता है।" बकौल महेश, परफेक्शन कोई कानूनी या वैज्ञानिक दस्तावेज़ नहीं है बल्कि यह एक कला है जो सब्जेक्टिव हो सकती है।


