भारतीय वायुसेना ने सुखोई-30 एयरक्राफ्ट से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया
भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को पूर्वी समुद्र तट पर सुखोई 30 एमकेआई एयरक्राफ्ट से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि मिसाइल ने एक निष्क्रिय भारतीय नौसेना जहाज़ के अपने लक्ष्य पर सीधा निशाना लगाया है। वहीं, भारतीय वायुसेना ने बताया कि यह मिशन भारतीय नौसेना के साथ मिलकर पूरा किया गया है।
read more at Times Now हिन्दी


