Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्वीट और टिप्पणियां सरकार के विचार नहीं: पैगंबर मोहम्मद विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 9 June, 2022
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर अरब देशों में व्यापक आक्रोश के बीच गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हमने...स्पष्ट कर दिया है कि ट्वीट और टिप्पणियां सरकार के रुख को प्रदर्शित नहीं करते हैं।" बागची ने आगे कहा कि जिन लोगों ने भी बयान दिए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।