बिहार में एससीईआरटी के निदेशक समेत सभी कर्मचारियों का वेतन रोका गया
बिहार में शिक्षा विभाग ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पटना में एससीईआरटी के परिसर का निरीक्षण किया था और वह शिक्षकों के लिए चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम से संतुष्ट नहीं थे।
read more at भाषा


