श्रद्धालुओं के लिए 10 मई से खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया है कि इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। समिति ने बताया कि पंचमुखी डोली 6 मई को प्रस्थान करेगी और अलग-अलग पड़ावों से होते हुए 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। वहीं, बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 12 मई को खुलेंगे।
read more at इंडिया टीवी


