यूपी में गाड़ी से उतारे जाने के दौरान फटा ऑक्सीजन सिलिंडर, 2 लोगों की हुई मौत
चंदौली (उत्तर प्रदेश) के एक अस्पताल में सप्लाई के लिए शुक्रवार को गाड़ी से उतारने के दौरान एक ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनके अवशेष कई मीटर दूर तक फैल गए। पुलिस ने प्रथम दृष्टया ओवर प्रेशर के चलते सिलिंडर फटने की आशंका जताई है।
read more at Public


