अमेरिका अभी तक अफगानिस्तान से 82,300+ लोगों को निकाल चुका है: विदेश मंत्री ब्लिंकन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका 14 अगस्त से अब तक अफगानिस्तान से 82,300 से अधिक लोगों को निकाल चुका है। उन्होंने कहा, "मंगलवार से बुधवार के बीच 24 घंटे में 19000 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला गया।" बकौल ब्लिंकन, केवल अमेरिका ही इतनी जटिलताओं के बीच इस स्तर पर अभियान को अंजाम दे सकता है।
read more at अमर उजाला


