महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने बताया है कि प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। गौरतलब है, नरेंद्र गिरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उनके शिष्य आनंद गिरि और आद्या तिवारी नामक पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


