ऑक्सीजन के नए प्रकार की हुई खोज
टोक्यो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के न्यूक्लियर फिज़िसिस्ट योसुके कोंदो के नेतृत्व वाली फिज़िसिस्ट की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने ऑक्सीजन के नए आइसोटोप 'ऑक्सीजन-28' की खोज की है। 'ऑक्सीजन-28' आइसोटोप में 20 न्यूट्रॉन और 8 प्रोटॉन हैं। यह खोज भविष्य के न्यूक्लियर प्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे पहले ऑक्सीजन के 'ऑक्सीजन-26' आइसोटोप में सर्वाधिक (18) न्यूट्रॉन थे।
read more at Durham University


