ऋषभ पंत के 2023 में अधिकांश समय क्रिकेट से दूर रहने की है संभावना: रिपोर्ट्स
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 दिसंबर 2022 को कार हादसे में घायल हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के 2023 में अधिकांश समय क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है। बकौल रिपोर्ट, पंत के घुटने के तीनों प्रमुख लिगामेंट फट गए हैं और इनमें से दो की सर्जरी हो गई है जबकि तीसरे लिगामेंट की सर्जरी 6 सप्ताह बाद होगी।
read more at हिन्दुस्तान


