अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत ठाणे में ढहाया गया उद्धव गुट का स्थानीय शिवसेना कार्यालय
ठाणे (महाराष्ट्र) के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम ने शनिवार को अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के स्थानीय कार्यालय समेत 8 ढांचों को ढहा दिया। उद्धव गुट के शिवसेना नेता रमाकांत देवलेकर ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में उनके शामिल होने से इनकार किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।
read more at भाषा


