सूरज रेवन्ना के खिलाफ शख्स के कथित यौन उत्पीड़न का केस CID को सौंपा गया
महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के भाई व जेडीएस के एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ दर्ज मामला तत्काल प्रभाव से आगे की जांच के लिए सीआईडी को स्थानांतरित किया गया है। सूरज रेवन्ना पर पार्टी के एक 27 वर्षीय कार्यकर्ता का यौन शोषण करने का आरोप है। कर्नाटक पुलिस ने सूरज रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at X


