Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वायरल तस्वीर में दावा- US से हथकड़ियां पहनाकर भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासी; सरकार ने किया खंडन

short by खुशी / on Thursday, 6 February 2025
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में अमेरिका से वापस भेजे गए अवैध भारतीय प्रवासियों को हाथों में हथकड़ियां व पैरों में बेड़ियां बांधकर भेजे जाने का दावा किया गया जिसका पीआईबी फैक्ट चेक ने खंडन किया है। पीआईबी ने बताया, "वायरल पोस्ट में शेयर तस्वीर भारतीयों से संबंधित नहीं है व इसमें ग्वाटेमाला डिपोर्ट किए गए लोग दिखाए गए हैं।"