रणवीर अलाहबादिया पर फूटा राजपाल यादव का गुस्सा, कहा- अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते
कॉमेडियन-ऐक्टर राजपाल यादव ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में माता-पिता के सेक्स पर भद्दी टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया को लेकर कहा है, "सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में हमारी युवा पीढ़ी को क्या होता जा रहा है...ऐसे लोग अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते हैं।" उन्होंने कहा, "कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि...लोगों को कला से नफरत हो जाए।"
read more at हिन्दुस्तान


