'कान्स 2024' के 'वुमन इन सिनेमा गाला' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस साल 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में डेब्यू करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा 'कान्स 2024' के 'वुमन इन सिनेमा गाला डिनर' में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। वेनिटी फेयर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस गाला डिनर में दुनियाभर से 6 महिलाएं शामिल होंगी। कान्स में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अदिति राव हैदरी भी शामिल होंगी।
read more at X


