AIFF भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच इगोर स्टिमैक को ₹3.36 करोड़ मुआवज़े के तौर पर देगा
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कोच इगोर स्टिमैक के बीच बकाया भुगतान को लेकर समझौता हो गया है। समझौते के अनुसार, एआईएफएफ को स्टिमैक को करीब ₹3.36 करोड़ देने होंगे। दरअसल, अनुबंधन समाप्त होने से एक साल पहले नौकरी से निकाले जाने पर स्टिमैक ने एआईएफएफ के खिलाफ फीफा में शिकायत दर्ज कराई थी।
read more at हिन्दुस्तान


