कोर्ट ने खारिज की ऐक्ट्रेस रान्या राव की ज़मानत याचिका, जेल में ही रहेंगी
बेंगलुरु के आर्थिक अपराध न्यायालय ने शुक्रवार को सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार ऐक्ट्रेस रान्या राव की ज़मानत याचिका खारिज कर दी। खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) ने न्यायालय में रान्या की ज़मानत याचिका का विरोध किया और कहा कि वह एक बड़े सोना तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। बकौल डीआरआई, उन्हें ज़मानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है।
read more at ABP हिंदी


