Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नाबालिग लड़की को अगवा कर भाग रहे बाइक सवार की बिहार में सड़क हादसे में हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 12 November, 2024
समस्तीपुर (बिहार) में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर बाइक पर ले जा रहे शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि लड़की घायल हो गई है। पीड़िता के मुताबिक, वह शौच के लिए खेत गई थी और इसी दौरान उसका अपहरण हुआ। मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।