Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया शोक

short by अनघा तेलंग / on Saturday, 13 January, 2024
शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर पोस्ट कर शोक जताया है। राष्ट्रपति ने लिखा, "उन्होंने किराना घराने को एक नए आयाम पर पहुंचाया...भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया में मशहूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" पीएम मोदी ने लिखा, "उनके काम की सराहना सिर्फ भारत नहीं, दुनियाभर में हुई है।"