तिरंगा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ में एक मज़दूर की हुई मौत, दूसरा घायल
कोरिया ज़िले (छत्तीसगढ़) के मनेंद्रगढ़ में शनिवार को बस स्टैंड पर तिरंगा झंडा लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मज़दूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बकौल पुलिस, मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत झंडे लगाने के लिए इन मज़दूरों को ठेके पर रखा था।
read more at भाषा


