Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली-NCR से 30 मिनट की दूरी पर बसाए जाएंगे 8 नए स्मार्ट शहर: रिपोर्ट्स

short by खुशी / on Thursday, 11 June, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती आबादी और दबाव को कम करने के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने 5-8 नई ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित करने का खाका तैयार किया है। प्लान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर से इन स्मार्ट शहरों की दूरी महज़ 30-मिनट की होगी। ये एक्सप्रेसवे-हाईस्पीड ट्रेनों से कनेक्टेड होंगे और इसपर करीब ₹20 लाख करोड़ के निवेश की आवश्यकता होगी।