मेरे लिए आज नया साल है: गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई का फैसला रद्द होने पर बिलकिस बानो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई का गुजरात सरकार का आदेश रद्द किए जाने के बाद पीड़िता बिलकिस बानो ने कहा है, "आज सचमुच मेरे लिए नया साल है।" उन्होंने कहा, "डेढ़ साल में पहली बार मैं मुस्कुराई हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे सीने से पहाड़ जितना बड़ा पत्थर उतर गया।"
read more at ABP न्यूज़


