Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में दोबारा शुरू होगी 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना'; हवाई यात्रा की भी होगी सुविधा

short by नदीम अनवर / on Sunday, 27 March 2022
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' को 18 अप्रैल से दोबारा शुरू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "पहली ट्रेन काशी विश्वनाथ के लिए जाएगी...संभव हुआ तो विमान से बुज़ुर्गों को तीर्थ दर्शन के लिए ले जाएंगे।" मुख्यमंत्री ने 'कन्या विवाह योजना' की राशि ₹51,000 से बढ़ाकर ₹55,000 करने का भी एलान किया।
read more at Twitter