Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने जेल में सपा सांसद आज़म खान से मनी लॉन्डरिंग संबंधी मामले में की पूछताछ

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 27 September 2021
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सीतापुर (उत्तर प्रदेश) की जेल में सपा सांसद आज़म खान से मनी लॉन्डरिंग से जुड़े एक मामले में सोमवार को पूछताछ की। खबरों के अनुसार, यह मामला रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को कथित तौर पर विदेशों से मिली फंडिंग से जुड़ा है। गौरतलब है, आज़म खान यूनिवर्सिटी चलाने वाले ट्रस्ट के प्रमुख हैं।