भारत में पिछले 2 साल में 5% तक बढ़े लंग कैंसर के मामले: आईसीएमआर
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 2 साल में लंग कैंसर के मामले 5% तक बढ़े हैं। 2020 में लंग कैंसर के 98,278 मामलों के मुकाबले 2022 में 1,03,371 मामले दर्ज किए गए। बतौर रिपोर्ट, 2020 के मुकाबले 2025 तक भारत में कैंसर के मामले 12.8% तक बढ़ने का अनुमान है।
read more at Times Now


