Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाढ़ के बीच पाकिस्तान में मुस्लिम परिवारों को हिंदू मंदिर में दी गई शरण

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 11 September 2022
पाकिस्तान में बाढ़ के बीच कच्छी ज़िले में 200-300 लोगों को बाबा माधोदास मंदिर में शरण दी गई है। मंदिर की देखरेख करने वाले परिवार के अनुसार, इनमें से अधिकतर मुस्लिम परिवार हैं जिन्हें बाढ़ के वक्त लाउडस्पीकर से मंदिर में आने का निमंत्रण दिया गया था। शरणार्थियों के खाने-पीने की ज़िम्मेदारी भी हिंदू समुदाय के लोग उठा रहे हैं।