Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट 2025 से पूर्व रेलवे शेयरों में आई उछाल, RVNL, IRCTC व इरकॉन 5% तक चढ़े

short by ऋषि राज / on Friday, 31 January 2025
शुक्रवार को बजट-2025 से पहले भारतीय शेयर बाज़ार में रेलवे सेक्टर के शेयरों में तेज़ी दर्ज की गई। आईआरसीटीसी करीब 5%, आरवीएनएल लगभग 6% और इरकॉन इंटरनैशनल में 8% से अधिक की उछाल दर्ज की गई। गौरतलब है कि शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट-2025 पेश करेंगी जिसमें रेलवे सेक्टर में अच्छे निवेश की उम्मीद जताई जा रही है।