2015 के 'मर्जर फ्रॉड' मामले में सैमसंग के चेयरमैन को दक्षिण कोरिया की कोर्ट ने किया बरी
दक्षिण कोरिया की शीर्ष अदालत ने गुरुवार को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन ली जे योंग को 2015 के 'मर्जर फ्रॉड' मामले में बरी कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ली पर शेयर बाज़ार में $8 बिलियन के हेरफेर, रिश्वतखोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप थे। गौरतलब है कि दो निचली अदालतों ने भी ली के पक्ष में फैसला सुनाया था।
read more at The Tribune


