यात्रियों को दें मास्क पहनने के निर्देश: XBB.1.5 संक्रमण के बीच देशों से डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अमेरिका समेत कई देशों में ओमीक्रॉन के नए सब-वैरिएंट XBB.1.5 के प्रसार के बीच देशों से आग्रह किया है कि वे यात्रियों को मास्क पहनने के निर्देश दें। रॉयटर्स के अनुसार, डब्ल्यूएचओ की वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा कि लंबी दूरी की उड़ानों जैसी ज़्यादा खतरे वाली जगहों पर मास्क पहनना चाहिए।
read more at Hindustan Times


