Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत ने किया शॉर्ट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण

short by पीयूषा शर्मा / on Tuesday, 10 January, 2023
भारत ने मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर से कम दूरी की मारक क्षमता वाली टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मिसाइल की रेंज करीब 350 किलोमीटर है और यह भारत के परमाणु ज़खीरे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बकौल मंत्रालय, परीक्षण में मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मानदंड सही पाए गए।