Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तालिबान ने अफगानिस्तान में लड़कियों को पहली से छठी कक्षा तक शिक्षा जारी रखने की दी अनुमति

short by सुप्रभा सक्सेना / on Tuesday, 10 January, 2023
तालिबान ने अफगानिस्तान में लड़कियों को पहली से छठी कक्षा तक शिक्षा जारी रखने की अनुमति दी है। तालिबान के शिक्षा मंत्रालय ने अधिकारियों को छठी कक्षा से नीचे की लड़कियों के लिए स्कूल और शैक्षणिक केंद्र खोलने का आदेश दिया है। हालांकि, लड़कियों की यूनिवर्सिटी शिक्षा पर अनिश्चितकालीन रोक जारी है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने निंदा की है।