केरल पुलिस ने पीएफआई के प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार को हिरासत में लिया
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर सरकार द्वारा लगाए गए 5 साल के प्रतिबंध के बाद केरल पुलिस ने बुधवार को पीएफआई के प्रदेश महासचिव अब्दुल सत्तार को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है, ईडी और एनआईए द्वारा पीएफआई के दफ्तरों में की गई छापेमारी और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद अब्दुल सत्तार ने बंद का आह्वान किया था।
read more at Times Now नवभारत


