हरियाणा में बैंक चोरी नाकाम होने के बाद दीवार पर 'वादा रहा, फिर कोशिश करेंगे' लिख गए चोर
जींद (हरियाणा) ज़िले में पीएनबी की एक ब्रांच में चोरी की असफल कोशिश के बाद चोरों ने उसकी दीवार पर 'वादा रहा, फिर कोशिश करेंगे' लिख दिया और सोमवार सुबह बैंक खुलने पर इसका पता चला। इसे लेकर मैनेजर ने बताया कि चोरों ने दीवार तोड़कर बैंक में घुसने की कोशिश की थी। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
read more at हिन्दुस्तान


