शराब नीति से जुड़े CBI केस में अरविंद केजरीवाल की ज़मानत पर SC कल सुनाएगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट (एससी) शराब नीति से जुड़े सीबीआई केस में शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ज़मानत पर फैसला सुनाएगा। इससे पहले एससी ने 5 सितंबर को मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति के मनी लॉन्डरिंग केस में केजरीवाल को जुलाई में सशर्त ज़मानत दे दी थी।
read more at हिन्दुस्तान


