12वीं में मुख्य विषय में बायोलॉजी ना होने पर भी अब छात्र बन सकते हैं डॉक्टर
नैशनल मेडिकल कमीशन की नई गाइडलाइन के मुताबिक, जिन छात्रों ने मुख्य विषयों के तौर पर फिज़िक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और इंग्लिश के साथ 12वीं की परीक्षा दी हो, अब वे भी डॉक्टर बन सकते हैं या मेडिसिन के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। कमीशन के मुताबिक, इसके लिए छात्रों को 12वीं की बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा देनी होगी।
read more at ABP न्यूज़


