यूपी में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बीजेपी नेता ने पुलिसकर्मियों को दीं गालियां, 5 लोग अरेस्ट
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में राकेश सहाय नामक बीजेपी के स्थानीय नेता ने अपने समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों को गालियां दीं जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नुमाइश मैदान में गाड़ी खड़ी करने को लेकर सहाय का पुलिसकर्मियों से विवाद था। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at Public


