Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में गर्दन पकड़कर किसान नेता को थाने में ले गया पुलिसकर्मी, पुलिस ने जारी किया बयान

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 7 February, 2024
बिजनौर (यूपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक पुलिसकर्मी बुज़ुर्ग किसान नेता छत्रपाल सिंह को थाने में खींचकर ले जाता दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, सिंह थाने के बाहर भ्रष्टाचार को लेकर धरना दे रहे थे। पुलिस ने कहा, "सिंह पर 2 केस दर्ज हैं व उनके खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी है...जिसको लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया।"