Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़िम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम का किया एलान

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 12 August, 2022
ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ज़िम्बाब्वे के नियमित कप्तान क्रेग एर्विन फिट नहीं हैं और उनकी अनुपस्थिति में रेजिस चकावा टीम का नेतृत्व करेंगे। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज़ 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जाएगी।