Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वेस्टइंडीज़ ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए 13 सदस्यीय टीम का किया एलान

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 18 July, 2022
वेस्टइंडीज़ ने भारत के खिलाफ 22-27 जुलाई के बीच खेले जाने वाले 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज़ के लिए 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में ऑल-राउंडर जेसन होल्डर की वापसी हुई है। निकोलस पूरन टीम के कप्तान होंगे जबकि शे होप को उप-कप्तान बनाया गया है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।