Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकराने के बाद पलटी, 4 लोगों की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 25 April, 2024
बलिया (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात को एक कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई जिसमें कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार सवार सब लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं, हादसे में घायल हुआ शख्स गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।