इसरो प्रमुख को उनके पड़ोस में रहने वाले बच्चे ने तोहफे में दिया 'चंद्रयान-3' का मिनिएचर मॉडल
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को उनके पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे ने तोहफे में 'चंद्रयान-3' का मिनिएचर मॉडल दिया है। इसरो के पूर्व डायरेक्टर पीवी वेंकिटाकृष्णन ने इसकी तस्वीर 'X' पर शेयर कर लिखा, "बच्चे ने खुद से बनाया यह मॉडल...पड़ोसियों की ओर से उन्हें भेंट किया।" 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


