अज्ञात हमलावरों ने राजस्थान में की महिला की हत्या, पायल चुराने के लिए काटे मृतका के पैर
जयपुर (राजस्थान) के खातेपुरा में मंगलवार को एक 55-वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई। बकौल पुलिस, अज्ञात हमलावरों ने महिला की चांदी की पायल चुराने के लिए उसके पैर काट दिए थे। वहीं, मृतका के परिवार और स्थानीय लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुआवज़ा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग के साथ प्रदर्शन किया।
read more at अमर उजाला


