Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है 'नॉटी बॉय' रॉकेट जिससे 17 फरवरी को सैटेलाइट लॉन्च करेगा इसरो?

short by Monika Sharma / on Friday, 16 February, 2024
इसरो शनिवार (17 फरवरी) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। इसे जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) एफ14 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा जिसे 40% फेलियर रेट के कारण इसरो का 'नॉटी बॉय' कहा गया था। इस रॉकेट की लंबाई 51.7 मीटर व वज़न 420 टन है और यह इसकी 16वीं फ्लाइट होगी।