कीमतों में कटौती के बाद सरकार ने 4 महानगरों में पेट्रोल व डीज़ल की पुरानी और नई दरें कीं साझा
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कटौती के बाद महानगरों में पेट्रोल-डीज़ल की पुरानी व नई दरों को दिखाने वाला ग्राफ ट्वीट किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई में पेट्रोल की कीमत घटकर क्रमश: ₹94.72/लीटर, ₹104.21/लीटर, ₹103.94/लीटर और ₹100.75/लीटर जबकि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई में डीज़ल की कीमत क्रमश: ₹87.62/लीटर, ₹92.15/लीटर, ₹90.76/लीटर और ₹92.34/लीटर रह गई है।
read more at X


