देश के किन राज्यों में 2022 में दर्ज हुए दहेज को लेकर हत्या के सर्वाधिक मामले?
एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, 2022 में देश में दहेज से संबंधित हत्या के कुल 6,450 मामले दर्ज हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश में दहेज हत्या के सर्वाधिक 2138 मामले दर्ज हुए। इसके बाद बिहार (1057), मध्य प्रदेश (518), राजस्थान (451), पश्चिम बंगाल (406), ओडिशा (263), हरियाणा (234), झारखंड (208), महाराष्ट्र (180) और असम (175) का स्थान है।
read more at NCRB


