'दिल्ली क्राइम' के कनफेशन सीन में गले से आवाज़ नहीं निकल पाई, लगा नहीं था कर पाऊंगी: रसिका
अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम' (2019) पर कहा है कि इसमें आरोपी की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर मृदुल सिंह के कनफेशन के बाद उन्हें बोलना था और उनके गले से आवाज़ नहीं निकल रही थी। उन्होंने कहा, "मेरे गले में आवाज़ अटक रही थी...मेरी लाइन बहुत ताकतवर थीं और मुझे लगा कि मैं पूरा नहीं बोल पाऊंगी।"


